Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में इन 7 इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, ये रही एक्शन की वजह, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में अवैध तरीके से कारोबार चला रहे ट्रैवल एजेंटों पर पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक दिन में करीब 25 कंपनियों पर 20 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि यह लोग बिना किसी लाइसेंस से अपना कारोबार चला रहे थे।

प्रवासी संरक्षण विभाग ने अवैध ट्रैवल एजेंसियों द्वारा विदेशों में नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विज्ञापन देने पर रोक लगाई हुई है। बुधवार को जांच की गई तो पाया गया कि ट्रैवल एजेंसियां बिना लाइसेंस और अनुमति के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशों में नौकरियों का विज्ञापन कर रही थीं। राज्य के विभिन्न NRI पुलिस स्टेशनों में प्रवासी अधिनियम की धारा 24/25 के तहत कुल 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इनमें जालंधर की आराध्या एंटरप्राइजेज, कार्सन ट्रैवल कंसल्टेंसी, ट्रू डील्स इमिग्रेशन सर्विसेज, आईवे ओवरसीज, विदेश यात्रा, गल्फ जॉब्स कपूरथला और राहवे इमिग्रेशन शामिल है। ये सभी बिना लाइसेंस के काम कर रहे थे।

इसके अलावा लुधियाना में 7 हॉर्स इमिग्रेशन, अब्रॉड एक्सपर्ट, अब्रॉड किवा, प्राइज इमिग्रेशन, पास प्रो ओवरसीज, हॉर्स इमिग्रेशन कंसल्टेंसी। अमृतसर में जेएस एंटरप्राइज, पावर टू फ्लाई, ट्रैवल मंथन, अमेज-ई-सर्विस। होशियारपुर में आरएस एंटरप्राइजेज, टारगेट इमिग्रेशन, पीएस एंटरप्राइजेज। मोहाली में हाईविंग्स ओवरसीज, पीएनएस वीजा सर्विसेज। पटियाला में जीसीसी एक्सपर्ट्स, गल्फ ट्रैवल एजेंसी। दिड़वा संगरूर और बाइंडर बीबीएसजी इमिग्रेशन, दिड़बा संगरूर भी शामिल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!