Saturday , September 13 2025
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला के पिता के गनमैन आपस में ही भिड़े, लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर किया हमला, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाबी गायक सुखदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह के साथ आए गनमैन देर रात आपस में भिड़ गए। जिसके चलते एक गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मानसा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद हुआ था। देर रात कमरे में सो रहे कमांडो गनमैन गुरदीप सिंह पर गनमैन अरुण कुमार ने हमला कर दिया। जिसमें गुरदीप सिंह को गंभीर चोटें आईं।

घायल गुरदीप सिंह ने बताया कि अरुण कुमार ने अपने हाथ में लिए लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार किया, जिसके चलते उसे गहरी चोटें आईं। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल मानसा पुलिस अस्पताल पहुंच गई है और घायल के बयान दर्ज कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के विकास को लेकर नितिन कोहली की निगम अधिकारियों के साथ अहम बैठक

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने आज निगम कमिश्नर संदीप ऋषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!