पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी की रस्में हुई शुरू, हाथों में लगी शहबाज के नाम की मेहंदी, देखें तस्वीरें
Punjab News Live -PNL
June 15, 2024
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अनमोल गगन मान की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को उनकी मेहंदी की रस्म अदा की गई। इसकी तस्वीरें अनमोल गगन मान ने भी शेयर की हैं।

गौरतलब है कि अनमोल गगन मान की शादी बलटाना (जीरकपुर) के मशहूर सोही परिवार में तय हुई है। उनके पति एडवोकेट शहबाज सोही, अपनी मां शीलम सोही के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में रहते हैं। उनका परिवार कट्टर कांग्रेसी है।

16 जून को उनके आनंद कारज गुरुद्वारा नाभा साहिब में किए जाएंगे। इसके बाद मेहमानों के लिए एक निजी पैलेस में समारोह रखा गया है। उनकी शादी में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसलिए शादी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की गई हैं।
