Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा रविवार को रहेगा फ्री, इस वजह से किसानों ने दी थी चेतावनी, आज आखिरी दिन, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल रविवार को मुफ्त होने जा रहा है। यहां किसान कल धरना देंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने एनएचएआई को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा के पुराने वाले रेट लागू नहीं किए गए तो पूरी तरह से रविवार को फ्री कर दिया जाएगा। हालांकि ये अल्टीमेट इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। साल में तीसरी बार टोल के रेट बढ़ाए गए है।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनएच-44 पर सूबे में सबसे महंगा रोड टैक्स इस समय लाडोवाल टोल प्लाजा पर वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर जनता में काफी रोष भी है। इसके बावजूद एनएचएआई की तरफ से इसके रेट कम करने की बजाए हर साल बढ़ाए जा रहे हैं।

लेकिन अब इसका विरोध करते हुए रेट कम करने का अल्टीमेटम एनएचएआई को भारतीय किसान मजदूर यूनियन की तरफ से दिया गया है। प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि यदि टोल के रेट कम नहीं किए गए तो रविवार को मुकम्मल धरना देकर लोगों के वाहन मुफ्त निकलवाए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!