Monday , August 17 2026
Breaking News

एयरपोर्ट की थीम पर पंजाब के इस शहर में बनाया गया पोलिंग बूथ, एयर होस्टेस की ड्रैस में लड़कियां करेंगी वोटरों का स्वागत, फ्री मेहंदी और टैटू की सुविधा भी होगी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मतदान के स्तर को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की थीम पर सुपर मॉडल पोलिंग बूथ बनाया है। यहां मतदान करने वाले लोगों को ऐसा फील होगा मानों कि वह एयरपोर्ट पर आ गए हैं। इतना ही नहीं मतदान की स्याही दिखाने पर जहां मेहंदी और टैटू फ्री लगवाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आइसक्रीम का स्वाद भी ले लोग ले पाएंगे। एयर होस्टेस की ड्रैस में लड़कियां वोटरों का स्वागत करेंगी।

इस तरह की सुविधाएं रहेगी मतदान केंद्र में

यह पोलिंग बूथ एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है। इसके ऊपर लिखा हुआ है जी आया नू। इसके नीचे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी उड़ान शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़डा पंजाबी में लिखा हुआ है। जैसे ही इसके अंदर जाएंगे तो वहां पर एक फूलों वाला गेट बना हुआ है। जहां से रेट कॉरपोरेट वेलकम होगा। यहां पर ढोल की थाप से स्वागत होगा।

इसके बाद बाद अब पोलिंग स्टेशन के अंदर आ जाएंगे। वहां पर बैठने की सुविधा रहेगी। वहां पर आपके लिए छबील व पानी की सुविधा रहेगी। जबकि एक तरफ लड़कियां सिलाई कढ़ाई कर रही होगी। इसके बाद वहां पोलिंग बूथ के अंदर जाएंगे। वहां पर हेल्प डेस्क बना होगा। जहां पर आपको बताया जाएगा कि आपकी वोट कौन से कमरे में होंगे।

साथ ही पर्ची दी जाएगी, इसे वोर्डिंग पास कहा जाएगा। इसे लेकर मतदान केंद्र में जाएंगे। इसके बाद जैसे ही आगे बढ़ेंगे तो एयर होस्टेस की ड्रेस में युवतियां स्वागत करेगी। इसके बाद मतदान करेंगे। फिर जहाज का एक मॉडल होगा, जहां पर वोटिंग के बाद सेल्फी ले पाएंगे।

गर्मी में आइसक्रीम का स्वाद भी ले पाएंगे

मतदान प्रक्रिया होने के बाद जैसे ही बाहर आएंगे तो खासकर महिलाओं व युवतियों के लिए मेहंदी और टैटू बनाने वालों का इंतजाम रहेगा। उन्हें केवल अपनी चुनाव वाली स्याही दिखानी होगी। इसके बाद वह मेहंदी या टैटू फ्री में बनवा पाएगी। जबकि जैसे सेंटर से बाहर आने लगेंगे तो वहां पर आइसक्रीम वाला रहेगा। उसे चुनावी इंक दिखाकर आइसक्रीम मिलेगी। इसके अलावा कई अन्य इंतजाम किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग का दावा है कि इस बार मतदान 70 फीसदी से पार लेकर जाना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!