Sunday , September 20 2026
Breaking News

पंजाब में जारी हुआ लोकसभा चुनाव नोटिफिकेशन, 14 मई तक उम्मीदवार कर सकेंगे नामांकन, पढ़ें पूरा शैड्यूल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 की गजट नोटिफिकेशन आज मंगलवार को जारी हो गई है। आज, मंगलवार 7 मई से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 14 मई शाम 5 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकेंगे। वहीं, चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश में आचार संहिता 16 मार्च से लागू हो गई थी। जारी शेड्यूल के अनुसार, गजट नोटिफिकेशन 7 मई मंगलवार, यानी कि आज से जारी हो जाएगा। इसके बाद साथ ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख 14 मई है। 15 मई, बुधवार को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जाएगी। रीजैक्शन के बाद बचे हुए उम्मीदवार 17 मई शुक्रवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

1 जून को अंतिम चरण में वोटिंग, 4 को मतगणना

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में वोटिंग एक साथ आखिरी चरण में निर्धारित की गई है। 17 मई को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के दो सप्ताह बाद 1 जून को मतदान होगा। जिसके तीन दिन बाद 4 जून को वोटों की मतगणना की जानी है।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की बात करें तो यहां क्रमश: 13, 4 और 1 सीटों पर लोकसभा चुनाव होते हैं। 2019 लोकसभा चुनावों में पंजाब की 13 सीटों की बात करें तो नॉमिनेशन वापस लिए जाने के बाद 278 लोग चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं, हिमाचल की बात करें तो वहां 4 सीटों पर 45 उम्मीदवार मैदान में थे। इसी तरह चंडीगढ़ की एक मात्र सीट से 36 उम्मीदवार मैदान में थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!