Tuesday , August 18 2026
Breaking News

मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा

चंडीगढ़, (PNL) : किसानों के प्रति फ़सल की निर्विघ्न खरीद की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित बनाने के मद्देनजऱ गिरिश दयालन, एम.डी. मार्कफैड ने लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर जिलों की अलग-अलग मंडियों का दौरा किया। उन्होंने लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना श्रीमती साक्षी साहनी के साथ जगराओं सब-डिविजऩ की मंडियों का साझा दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि जि़ला प्रशासन द्वारा निर्विघ्न खरीद प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बकाया अदायगी के मुकाबले की गई समूची अदायगी 120 फीसदी है- इस तरह यह यकीनी बनाया गया है कि किसानों को कोई दिक्कत या परेशानी न हो और अदायगियाँ 48 घंटो के नियमों से पहले ही की जा रही हैं।

एजेंसियों को हिदायतें जारी की गई हैं कि वह 24 घंटों में खरीद प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाएं और 48 घंटों से पहले ही भुगतान करना जारी रखें। डिप्टी कमिश्नर मोगा स. कुलवंत सिंह के साथ साझे दौरे के दौरान यह पाया गया कि खरीद प्रक्रिया का कार्य पूरे ज़ोरों पर है, परन्तु बारदाने की कुछ अतिरिक्त ज़रूरत होगी, जो कि एफ.सी.आई. द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
मंडियों से लिफ्टिंग की प्रगति को 72 घंटो के नियम से पहले ही करने की माँग की गई, जिससे थोड़े समय में अधिक आमद के लिए जगह की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा सके, क्योंकि इस साल फ़सलीय चक्र संकुचित हो गया है।

फिऱोज़पुर में राजेश धीमान, डिप्टी कमिश्नर, फिऱोज़पुर के साथ दौरे के मौके पर यह भी पाया कि लिफ्टिंग की रफ़्तार अच्छी है, परन्तु फिर भी अधिक आमद के मद्देनजऱ और अधिक प्रबंधों के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर समूह एजेंसियों के स्टाफ को हिदायतें जारी की गईं हैं कि मंडियों को गन्दगी से मुक्त रखने के लिए लिफ्टिंग को पहल के आधार पर सुनिश्चित बनाया जाए और नयी आई गेहूँ के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए। यह भी देखा गया कि फ़सल की गुणवत्ता बहुत बढिय़ा थी और किसानों द्वारा लाई जा रही उपज 12 फीसद नमी के मापदंड के अनुसार थी। सभी मंडियों में बिना किसी देरी से फ़सल खरीद की जा रही थी और जिसकी सफ़ाई करके और तेज़ी से बोरियों में भराई की जा रही थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!