Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में दर्दनाक हादसा, पंजाब पुलिस के एसीपी और उनके गनमैन की मौत, कार के अंदर दोनों जिंदा जले, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। समराला में दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर रात एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में लुधियाना ईस्ट के एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन परमजोत सिंह की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लुधियाना ईस्ट के एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे। तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में आग लग गई और दोनों जिंदा जल गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को वाहन से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और परमजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायल ड्राइवर को लुधियाना के डीएमसी रैफर कर दिया गया है। बता दें कि टक्कर इतनी भयानक थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। खबर मिलते ही लुधियाना जिले की पुलिस समराला सिविल अस्पताल पहुंच गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!