Tuesday , July 21 2026
Breaking News

पंजाब में महिला IAS अधिकारी का पति युवती संग रंगरलिया मनाता पकड़ा गया, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में एक लेडी IAS अफसर के पति को पुलिस ने रंगरलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के सामने एक कोठी में रेड की थी। जिसके बाद एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पता चला कि पुरुष पंजाब की IAS अफसर का पति है। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। धारा 3 ,4, 5 इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति मुक्तसर साहिब का रहने वाला है, जबकि महिला लुधियाना के सेक्टर 32 की रहने वाली है। जिस आईएएस अफसर का पति बताया जा रहा है, वह लुधियाना निगम में तैनात रह चुकी हैं।

DCP जसकिरणजीत सिंह तेज ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि ताकि पता चल सके अभी तक वह कितने गैरकानूनी काम कर चुके हैं। इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने जब पुरुष को हिरासत में लिया तो उसके बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस के सीनियर अफसर ने लेडी अफसर को फोन पर पूरी बात बताई। यह सुनकर उन्होंने केस दर्ज करने के लिए कह दिया। सूत्रों के मुताबिक पति की मौज-मस्ती की इन हरकतों से आईएएस अफसर खुद भी परेशान है। हालांकि उन्होंने औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!