Friday , June 26 2026
Breaking News

हरियाणा के CM नायब सैनी ने फूलों की होली खेली, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने डांस किया, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, (PNL) : देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में भी लोग रंगों के त्योहार पर एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार मेल मिलाप और भाईचारे का पर्व है। इसे खूब जोर-शोर से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी मन-मुटाव भूलकर हर किसी को गले लगाने का अवसर होता है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में समर्थकों संग होली खेलते हुए डांस किया। वहीं अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा तीर्थ में काफी संख्या में श्रद्धालु होली खेलने के लिए पहुंचे। विदेशी टूरिस्ट भजनों पर रंग उड़ाते हुए झूमते दिखाई दिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में आज से SIR, घर-घर पहुंचेंगे BLO:अधिकारी एक घर का 3 बार करेंगे दौरा; 1200 वोटर्स की जिम्मेदारी

लुधियाना , (PNL) : मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से लुधियाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!