Monday , April 20 2026
Breaking News

रामायण में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने दी टिकट, इस जगह से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, (PNL) : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की इस सूची में कई लोकप्रिय चेहरों को जगह दी है. इनमें जहां फिल्म और टेलीविजन से जुड़े कलाकार हैं वहीं कई ऐसे नेता भी हैं जो दूसरे दलों को छोड़कर बीजेपी में आए हैं.

हिमाचल प्रदेश के मंडी से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत और मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल उम्मीदवार बनाए गए हैं. अरुण गोविल ने रामायण में प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था. वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हरियाणा के नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है. इसी तरह पूर्व में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में यूपी के जितिन प्रसाद, जो कि राज्य में कैबिनेट मंत्री हैं, अब पीलीभीत से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

बाराबंकी में वीडियो वायरल होने के बाद मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. उनकी जगह पर अब राजरानी रावत बीजेपी की नई प्रत्याशी होंगी. बदायूं से संघमित्रा मौर्या का टिकट कट गया है. उनके स्थान पर दुर्विजय सिंह शाक्य को मौका दिया जा रहा है. हाथरस से मौजूदा सांसद राजवीर सिंह की जगह अनूप वाल्मीकि को टिकट दिया गया है. बरेली से वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया गया है.

बदायूं से संघमित्रा मौर्या का भी टिकट कट गया है उनके स्थान पर दुर्विजय सिंह शाक्य को मौका दिया जा रहा है. हाथरस से मौजूदा सांसद राजवीर सिंह की जगह अनूप वाल्मीकि को टिकट दिया गया है. बरेली से वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया गया है.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, (PNL) : भगवंत मान सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!