Friday , June 19 2026
Breaking News

पंजाब में शादी के दौरान दुल्हन की मौत, आनंद कारज के बाद स्टेज पर ले जाते वक्त अचानक हुई बेहोश, खाली लौटी बारात

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब के फिरोजपुर से आ रही है। फिरोजपुर जिले में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। शादी के बीच दुल्हन का ब्लड प्रेशर (BP) लो हो गया। जिससे उसकी मौत गई। इसके बाद बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं लड़की के घरवालों को डोली की जगह अर्थी निकालनी पड़ी।

मामला गुरहरसहाय के गांव स्वाह वाला का है। यहां सोमवार को जय चंद की 23 वर्षीय बेटी नीलम की शादी थी। उनकी बेटी को ब्याहने के लिए गांव रुकना बस्ती से महेंद्र कुमार थिंद का बेटा गुरप्रीत बारात लेकर पहुंचा था। घरवालों ने बारात का स्वागत धूमधाम से किया। हर तरफ खुशी का माहौल था।

नीलम की मां ने बताया कि आनंद कारज से पहले बेटी ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है। इसके बाद उसे पीने के लिए पानी दिया गया और उसे आराम हो गया। फिर उसका आनंद कारज हुआ। जब बेटी को स्टेज पर ले जा रहे थे तो वह बेहोश हो गई। नीलम के मुंह पर पानी के छींटे मारे, लेकिन उसे होश नहीं आया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे हुए 7.80 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का शिकार, पुलिस ने FIR दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!