Tuesday , October 20 2026
Breaking News

India vs England : टूटा ‘बैजबॉल’ का घमंड, भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने अंग्रेजों का घमंड तोड़ दिया. बैजबॉल के दम पर चौथे दिन 60-70 ओवर में टारगेट चेज़ करने का दावा करने वाले अंग्रेजों को मुंह की खानी पड़ी. भारतीय गेंदबाजों ने बैजबॉल का घमंड तोड़ दिया और 106 रनों से दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया. इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई.

जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 399 रनों का लक्ष्य दिया तो तीसरे दिन 67 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा था कि चौथे दिन बचे हुए 332 रन हम 60-70 ओवर में चेज़ कर लेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि टीम 600 रनों का टारगेट भी चेज़ करने को तैयार थी. हालांकि, मैदान पर भारतीय गेंदबाजों के सामने अंग्रेजों को मुंह की खानी पड़ी.

चौथे दिन पहले सेशन में ही भारतीय गेंदबाजों ने बैजबॉल की हवा निकाल दी. इंग्लैंड ने लंच से पहले ही 6 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में दूसरे सेशन में भारत की जीत कंफर्म हो गई थी. हालांकि, टॉम हार्टले 36 और बेन फोक्स 36 ने कुछ देर तक इंग्लैंड की उम्मीदें जगाईं, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने फोक्स को आउट कर ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया.

ये तीन खिलाड़ी रहे भारत की जीत के हीरो

भारत की इस जीत के यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह हीरो रहे. इन तीनों ने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा. इसके बाद दूसरी पारी में शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई. वहीं पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए और इस तरह मैच में कुल 9 विकेट झटके.

ऐसा रहा पूरे मैच का हाल

भारतीय टीम ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह टीम इंडिया ने 143 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद रोहित ब्रिगेड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में चौथे दिन मेहमान टीम 292 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने 73, विकेटकीपर बेन फोक्स ने 36 और स्पिन ऑलराउंडर टॉम हार्टले ने 36 रनों की पारी खेली. हालांकि, वे लक्ष्य से 106 रन दूर रह गए और भारत ने हैदराबाद में मिली हार का बदला ले लिया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!