Thursday , September 10 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में महिला जज की हत्या की कोशिश, पार्क में व्यक्ति ने गला दबाया, दांत से काटने पर छोड़कर भागा

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। एडिशनल सेशन जज मोनिका शर्मा पर गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अज्ञात हमलावर ने रंजीत एवेन्यू स्थित रोज पार्क पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जज का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

एडिशनल जिला जज मोनिका शर्मा ने बताया कि वह रंजीत एवेन्यू ई-ब्लाक में रहतीं हैं और अमृतसर में बतौर अतिरिक्त सत्र न्यायधीश (एएसजे) तैनात हैं। वे रोजाना रंजीत एवेन्यू रोज पार्क में सैर करने जाती हैं। गुरुवार सुबह भी करीब 5:5 बजे वह रोज पार्क में सैर करने गईं। पार्क में एक चक्कर लगाने के बाद जब दूसरा चक्कर लगा रहीं थी तो किसी ने पीछे से आकर उनके गले में बाजू डाल दी और मारने की नीयत से गला दबाने लगा।

उन्होंने बताया कि जब हमलावर से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो वे जमीन पर गिर गईं। इसके बाद हमलावर अपने दोनों हाथों से गला दबा कर उनकी सांस बंद (हत्या) करने का प्रयास करने लगा। उन्होंने बचाव में हमलावर को जोर-जोर से मारना शुरु कर दिया और उसके हाथ पर दांतों से काटा। उन्होंने जब शोर मचाया तो हमलावर वहां फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!