Friday , September 11 2026
Breaking News

AAP के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश, दिया 25 करोड़ का ऑफर, केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी है.

आप के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनके विधायकों को बताया जा रहा है कि जल्द केजरीवाल गिरफ्तार होंगे. वहीं, दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं.

दिल्ली के सीएम के मुताबिक पिछले दिनों के दौरान बीजेपी ने दिल्ली के 7 आम आदमी पार्टी के विधायकों से संपर्क कर कहा कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. उसके बाद आप के विधायकों को तोड़ेंगे. आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से बात हो गई है. औरों से भी बात कर रहे हैं.

उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे. हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने 21 एमएलए से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 एमएलए को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.

बीजेपी वाले जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं. दिल्ली की जनता आप से बेइंतहा प्यार करती है, इसलिए चुनावों में आप को हराना इनके बस की बात नहीं. यही वजह है कि एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!