Wednesday , March 11 2026
Breaking News

गोराया के विश्व प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में हुई बेअदबी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : गोराया के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री राम मंदिर श्री ऋिषी कुटिया में चोरी की वारदात के साथ साथ बेअदबी भी कर दी गई। घटना का पता सुबह चला तो मंदिर के सेवादारों में रोष की लहर फैल गई। जानकारी के मुताबिक रात दो बजे के बाद चोर ताले तोड़कर घुसे। मंदिर के जिस हिस्से में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी वहां पर जूते पहन कर चोर घूमते रहे। सुबह के समय मंदिर के सेवादारों को जब पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। मंदिर के सेवादारों द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें सभी आरोपी नजर आ गए। गोलक से पैसे निकलाने के बाद चोर खाली गोलकें रेलवे लाइनों के पास फेंक गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के ADCP-2 हरिंदर सिंह गिल समेत 19 IPS/PPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!