Wednesday , February 18 2026
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला कत्ल के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने किया आतंकी घोषित, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को आतंकी घोषित कर दिया है। इससे पहले लखबीर सिंह लंडा को भी केंद्र सरकार आतंकी घोषित कर चुकी है। ये दोनों कनाडा में छिपे हैं। पंजाब में रंगदारी और सीमा पार से हथियार व नशे की तस्करी में भी शामिल हैं। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास साथी है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने ही जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी।

रेड कॉर्नर नोटिस भी हो चुका जारी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी बराड़ कनाडा में छिपा है। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे लगभग 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है। सिंतबर महीने में गोल्डी बराड़ के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी बराड़ के जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!