Wednesday , June 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : चंडीगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट, मास्क पहनना हुआ जरुरी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एडवायजरी जारी की है. कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है औऱ एक तरह से चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हुई है. प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें.

उधर, अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को मास्क पहनना जरूरी रहेगा. बुखार-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे सिम्टम्स आने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया है. अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट करना होगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Lawrence Bishnoi गैंग का शूटर कनाडा से आएगा भारत, AP Dhillon के घर की थी फायरिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर अभिजीत किंगरा को कनाडा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!