Sunday , April 12 2026
Breaking News

यूके में लापता हुए जालंधर के मॉडल टाउन के सिख युवक की मिली लाश, ऐसे हुई मौत

जालंधर, (PNL) : यूके के ईस्ट लंदन में चार दिन से लापता चल रहे मॉडल टाउन के युवक की लाश मिली है। गुरशमन सिंह भाटिया की मौत समुंद्र में डूबने से हुई है। उसके पिता यूके रवाना हो चुके हैं और उनके घर मातम छा गया है। जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर को गुरशमन का बर्थ-डे था। वह दोस्तों के साथ पार्टी करके समुंद्र के किनारे चला गया था। वहां अचानक डूबने से उसकी मौत हो गई है। गुरशमन के रिश्तेदार हरजाप सिंह ने बताया कि वह एक साल पहले लंदन मास्टर इन फाइनेंस की पढ़ाई करने गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!