Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लंदन में पंजाबी युवती की चाकू मारकर हत्या, एक साल पहले स्टडी वीजा पर गई थी यूके, पढ़ें

लंदन, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लंदन से आ रही है। पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसी के पति पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान गांव जोगी चीमा की रहने वाली महक शर्मा (19) के रूप में हुई है।

महक की मां मधुबाला ने बताया कि वह विधवा है। उनकी बेटी महक शर्मा की शादी 24 जून 2022 को साहिल शर्मा पुत्र ललित कुमार निवासी न्यू संत नगर गुरदासपुर से हुई थी। उनकी बेटी 12वीं तक पढ़ी है। 20 नवंबर 2022 को वह स्टडी वीजा पर लंदन गई थी। कुछ महीने बाद उसका पति साहिल शर्मा स्पाउस वीजा पर उसके पास लंदन चला गया।

महक शर्मा ने अपनी स्टडी को स्किल्ड वर्कर वर्क परमिट में बदल लिया था। इस समय वह फैलस होम केयर लिमिटेड में केयर टेकर की नौकरी कर रही थी। मधुबाला ने आरोप लगाया कि लंदन जाने के बाद साहिल ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसके बेटी पर शक करता था और उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। वह अपनी बेटी को लगातार कॉल कर रही थी लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उसे लंदन से फोन आया कि उनकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

इस मामले लंदन पुलिस ने एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। मधुबाला ने आरोप लगाया है कि कहा कि यह हत्या उनके दामाद साहिल शर्मा ने की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी के शव को भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!