जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राजा समेत कई कांग्रेसी नेता आज होंगे आप में शामिल, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
October 14, 2023
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : शहर के पूर्व मेयर जगदीश राजा समेत आज कई कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। सभी नेता चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। उनके साथ सांसद सुशील रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल और विधायक रमन अरोड़ा भी जा रहे हैं। नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी मास्टरस्ट्रोक मारने जा रही है। राजा के साथ-साथ कई मौजूदा और पूर्व पार्षद भी आप में शामिल होने जा रहे हैं।