Friday , June 19 2026
Breaking News

विजिलेंस ने मेरे से कोई पूछताछ नहीं की, चल रही खबरें बिल्कुल गलत : बीबी जगीर कौर

कपूरथला, (PNL) : शिरोमणि कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने दावा किया है कि विजिलेंस ने उनसे कोई पूछताछ नहीं की है और वह शुक्रवार को बेगोवाल में मौजूद ही नहीं थीं बल्कि लुधियाना गई थीं. ये दावा उन्होंने एक मीडिया अदारे की टीम से बात करते हुए किया.

इससे पहले मीडिया के एक वर्ग ने खुलासा किया था कि विजिलेंस टीम ने बीबी जागीर कौर से दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. जमीन का मामला काफी हद तक पुराना हो चुका है. बताया गया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने नगर पंचायत बेगोवाल की जमीन पर कब्जा कर लिया है.

सूत्र के मुताबिक भुलत्थ के नायब तहसीलदार और पटवारी को विजिलेंस ने दस्तावेजी रिकार्ड सहित तलब किया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 28 अगस्त 2023 के अपने आदेश में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक को इस मामले में छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!