Tuesday , May 12 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट की बैठक में सीएम मान भगवंत मान ने लिए कई अहम फैसले, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुलाई गई कैबिनेट बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ अहम फैसले भी लिए गए. हरपाल चीमा ने कहा गुरमिंदर सिंह को नया एजी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कैदियों की रिहाई को लेकर भी फैसला लिया गया है.

वहीं एसवाईएल पर भी चर्चा हुई, चीमा ने कहा कि अभी कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं मिली है लेकिन कैबिनेट ने साफ कर दिया है कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है. किसी भी राज्य को पानी नहीं दिया जाएगा, जब कोर्ट के फैसले की कॉपी मिलेगी तो देखेंगे कि क्या करना है. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र बुलाया जाएगा, विधानसभा अध्यक्ष बाहर गए हैं और उनके आने पर तारीख भी तय की जाएगी.

चीमा ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई देश में विपक्षी दलों को निशाना बना रही है जो बीजेपी की नीतियों का विरोध करते हैं, बीजेपी हार की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण वे ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं.

चीमा ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले को लेकर नेताओं और अन्य लोगों पर छापेमारी की जा रही है, मनीष सोहिदिया को भी गिरफ्तार किया गया, संजय सिंह को भी कल गिरफ्तार किया गया, आम आदमी पार्टी इस गिरफ्तारी का विरोध करती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : पंजाब में इस दिन होंगे चुनाव, तारीख का हो गया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के चुनावों से जुड़ी आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!