Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में करप्शन पर एक्शन, विजिलेंस ने पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर गहरी और उसके पति को किया गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फिरोजपुर से आ रही है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर गहरी को मोहाली से और उनके पति लाडी गहरी को फिरोजपुर आवास से गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। सतकार कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में फिरोजपुर देहात से पहली बार कांग्रेस से विधायक बनी थीं। उन पर और उनके पति पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

शिकायत मिलने के बाद से ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पिछले कई महीनों से मामले की जांच कर रहा है। इससे पहले विजिलेंस कई बार पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी और उनके पति लाडी गहरी से पूछताछ कर चुकी है। उनके आवास की पैमाइश भी विजिलेंस टीम ने की थी। हालांकि, गिरफ्तारी की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही लगातार कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई पूर्व मंत्रियों से विजिलेंस पूछताछ कर चुकी है। वहीं कई को जेल तक भी जाना पड़ा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!