Tuesday , October 20 2026
Breaking News

अमृतसर सीआईए स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, 75 करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर देहाती पुलिस ने एक तस्कर को काबू करके सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया और उससे 15 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 75 करोड़ रुपए है। यह जानकारी देते हुये पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ बताया कि गिरफ़्तार किये गए नशा तस्कर की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी चोहला साहिब के तौर पर हुई है, जोकि मौजूदा समय अमृतसर के न्यू रणजीतपुरा में रह रहा था।

हेरोइन की बरामदगी के इलावा, पुलिस टीमों ने एक सफ़ेद रंग की हुंडयी ग्रैंड आई-10 कार ( पीबी 02 ईऐल 7922) भी ज़ब्त की है, जोकि उक्त मुलजिम तस्करी के लिए इस्तेमाल कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गाँव स्तरीय रक्षा कमेटी (वी. एल. डी. सी.) से मिली खुफिया सूचना के तहत अमृतसर पुलिस(ग्रामीण) ने थाना कत्थूनंगल के क्षेत्र में ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर कार्यवाही की और मुलजिम हरप्रीत सिंह को उसकी ग्रैंड आई-10 कार में से हेरोइन की खेप बरामद करने के उपरांत गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हेरोइन एक बोरी में छुपा कर रखी हुई थी।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुये कहा कि अगली-पिछली कड़ियों की जाँच के बाद पुलिस ने मुलजिम हरप्रीत के चार साथियों को भी नामज़द किया है। नामज़द किये गए व्यक्तियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गुग्गू उर्फ हड्डी, राहुल सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट्ट सभी निवासी जंडियाला गुरू और गगनदीप सिंह निवासी खडूर साहिब के तौर पर हुई है।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये डीआईजी बार्डर रेंज, अमृतसर, नरिन्दर भार्गव ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच से पता लगा है कि हेरोइन की खेप नशा तस्कर हैपी जट्ट की थी और गिरफ़्तार किया गया मुलजिम हरप्रीत सिंह उसके निर्देशों पर खेप पहुँचाने जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि दोषी हैपी जट्ट इस इलाके का मुख्य सरगना और सबसे अधिक वांछित नशा तस्कर है।

उन्होंने कहा कि आगे कार्यवाही जारी है और बाकी मुलजिमों को भी जल्द काबू कर लिया जायेगा। ज़िक्रयोग्य है कि इस सबंधी एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 21 सी और 25 के तहत थाना कत्थूनंगल अमृतसर में एफआईआर नं. 101 तारीख़ 5. 9. 2023 को केस दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!