Tuesday , March 10 2026
Breaking News

नशों के खिलाफ जागरुक करने पहुंचे आप विधायक को लोगों ने सवालों में घेरा, बोले-एसएसपी दफ्तर के पीछे 100 घर बेचते हैं नशा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : नशों के खिलाफ गांव वासियों को जागरुक करने पहुंचे भदौड़ से विधायक लाभ सिंह उगोके को लोगों ने सवालों में घेर लिया। गांव के लोगों के साथ विधायक की बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक लाभ सिंह उगोके नशे के खिलाफ जागरुक कर रहे थे कि लोगों ने कहा कि आप नशा खत्म होने की बात कर रहे हो, एसएसपी बरनाला के दफ्तर के पीछे 100 घर नशा बेचते हैं। तभी विधायक लाभ सिंह उगोके ने बैठक में खड़े पुलिस कर्मियों से इन ग्रामीणों के साथ जाने और नशा बेचने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस ने ग्रामीणों को साथ लिया और तुरंत नशा तस्करों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक बरनाला जिले के भदौड़ हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत अपने हलके के एक गांव में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग विधायक उगोके से बहस करने लगे। उन्होंने उगोके से बहस करते हुए कहा कि आप नशा रोकने की बात कर रहे हैं, लेकिन हर जगह नशा खुलेआम बिक रहा है।

इस संबंध में विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि उन्होंने बरनाला के एसएसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं भी नशा बेचा जा रहा है तो आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान बैठक में आए ग्रामीणों ने सवाल उठाए कि जब वे बताते हैं कि कहां-कहां नशीली दवाएं बिक रही हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!