Wednesday , July 29 2026
Breaking News

ढिल्लों बर्दस सुसाइड केस में एसएचओ नवदीप सिंह, मुंशी और महिला कांस्टेबल के एलओसी आर्डर जारी, तलाश में चल रही छापेमारी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : ब्यास दरिया में छलांग लगाने वाले ढिल्लों बर्दस सुसाइड केस में एसएचओ नवदीप सिंह और उसकी टीम को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कपूरथला पुलिस के मुताबिक ये तीनों अभी फरार चल रहे हैं। वहीं पुलिस ने पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल जगजीत कौर के देशभर के एयरपोर्ट अथार्टी को लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी किया है। यानि कि अब तीनों आरोपी विदेश नहीं भाग सकेंगे। अगर कोई भाग गया है तो वापस आते ही एयरपोर्ट पर पकड़ा जाएगा। बता दें कि जालंधर के थाना एक के एसएचओ नवदीप सिंह और उसकी टीम ने जश्नबीर ढिल्लों और मानवजीत ढिल्लों को प्रताड़ित किया था, जिसके बाद दोनों भाई ब्यास दरिया में कूद गए थे। कुछ दिन पहले जश्नबीर की लाश पुलिस ने बरामद कर ली थी, लेकिन मानवजीत का अभी तक पता नहीं चल सका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!