Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, बरनाला में घर में घुसकर मां-बेटी का बेरहमी से कत्ल, दामाद गंभीर रूप से जख्मी

बरनाला, (PNL) : पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर है। बरनाला के गांव सेखा में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मां और बेटी का कत्ल कर दिया। साथ ही घर जमाई रह रहे बेटी के पति को गंभीर घायल कर दिया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सेखा में वृद्ध महिला हरबंस कौर अपनी बेटी परमजीत कौर और उसके पति राजदीप सिंह के साथ रहती थी‌। उसने राजदीप सिंह को घर जमाई रखा हुआ था। देर रात तीनों पर हमला हो गया, जिसमें दो की मौत हो गई।  वहीं घायल राजदीप सिंह को लुधियाना के लिए रेफर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इनका कुछ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह कत्ल हो सकता है‌। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!