Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस की बहादुरी को सलाम : नीचे लगी थी आग, 90 फुट ऊपर लहरा रहा था तिरंगा, ASI ने जान की परवाह किए बिना उतारा

अमृतसर, (PNL) : पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने ऐसा काम किया है कि देशभर में उसकी प्रशंसा हो रही है। दरअसल अमृतसर में तिरंगे के सम्मान को बरकरार रखने के लिए एक एएसआई अपनी जान पर खेल गया। सोमवार दोपहर मेहता रोड स्थित न्यू फोकल प्वाइंट में राघव स्टील में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना वल्ला पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई जसबीर सिंह को मिली थी।

सूचना मिलते ही एसआई जसबीर सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और पुलिस पार्टी के साथ खुद भी मौके पर पहुंच गए। तब तक स्टील फैक्टरी में लगी आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी। इसे देखते हुए एसआई ने आस-पास के इलाके के लोगों को वहां से हटा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान टीम में शामिल एएसआई कश्मीर सिंह का ध्यान फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर गया जहां उन्होंने देखा कि करीब 80-90 फुट ऊपर राष्ट्रीय ध्वज आग की लपटों के बीच लहरा रहा था।

यह देखते ही एएसआई कश्मीर सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना लोहे के एक एंगल (पोल) के जरिए ऊपर चढ़ गए और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान सहित उतार लाए। इस दौरान स्टील फैक्ट्री में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया। लोगों ने एएसआई के इस साहस भरे कारनामे को सलाम किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!