Friday , October 23 2026
Breaking News

सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने तरनतारन में लहराया तिरंगा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क और स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तरन तारन में तिरंगा लहराया और शहीदों के सपनों को साकार करने एवं पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाकर तरक्की और सफलता की बुलन्दियों पर पहुँचाने के दृढ़ संकल्प का प्रगटावा किया।

तरनतारन के पुलिस लाईन ग्राउंड में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम के अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सबसे अधिक बलिदान देकर पंजाबियों ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट से सलामी ली।

स. जौड़ामाजरा ने ज़ोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, कानून-व्यवस्था, शहरी सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, शहरी एवं ग्रामीण विकास और निवेश पक्षीय औद्योगिक माहौल सृजन करने समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने अपने लगभग 17 महीनों के कार्यकाल के दौरान कई लोक हितैषी पहलें की हैं। इनमें हरेक परिवार के लिए 600 यूनिट मुफ़्त बिजली देना शामिल है, जिसका 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा हमारे बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए 117 स्कूल ऑफ ऐमीनैंस खोलना, नौजवानों को 31000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ, 12000 कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करना, भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन और शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि को दोगुना कर 1 करोड़ रुपए करना शामिल हैं।

स. जौड़ामाजरा ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य निवासियों के लिए 76 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया है, जिनमें से चार क्लीनिक तरन तारन जिले में खोले गए हैं। नए क्लीनिक खुलने से अब इन क्लीनिकों की कुल संख्या 659 हो गई है, जो लोगों को उनके घरों तक मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वारिसों को दी जाने वाली पैन्शन 9,400 रुपए से बढ़ाकर 11,000 रुपए कर दी है। राज्य में हाल ही में आईं बाढ़ संबंधी बात करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री, अपनी पूरी कैबिनेट, विधायकों और अन्य अधिकारियों समेत राज्य निवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ों से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देते हुए 105 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई।

उन्होंने कहा कि राज्य ने गाँवों के 100 प्रतिशत घरों तक पाईप के द्वारा पीने योग्य पानी की सप्लाई के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिससे पंजाब इस मील पत्थर को हासिल करने वाला देश का पाँचवाँ राज्य बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार द्वारा पंचायती ज़मीनों को अवैध कब्ज़ों से छुड़ाने की शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत अब तक लगभग 11,665 एकड़ ज़मीन अवैध कब्जों से मुक्त करवाई गई है। इसके अलावा किसानों को निर्विघ्न मुफ़्त बिजली आपूर्ति निरंतर जारी है।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने तरन तारन जिले में किए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करने के अलावा ज़रूरतमंदों को सिलाई मशीनें और ट्राईसाईकल भी बाँटे। समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल और स. सरवन सिंह धुन, जि़ला और सैशन जज श्रीमति प्रिया सूद, डिप्टी कमिश्नर तरन तारन श्रीमति बलदीप कौर, स्पैशल डी.जी.पी श्रीमति सशीप्रभा द्विवेदी, एस.एस.पी. श्री गुरमीत सिंह चौहान, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमति अमनिन्दर कौर, एस.डी.एम. श्री रजनीश अरोड़ा, चेयरमैन ज़िला योजना समिति श्री गुरविन्दर सिंह बहड़वाल, श्री गुरदेव सिंह लाखना चेयरमैन वेयरहाऊस कॉर्पोरेशन, श्री रणजीत सिंह चीमा चेयरमैन वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट और श्री रजिन्दर सिंह उसमां चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट तरन तारन के अलावा सिविल और पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!