पंजाब में तीन दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, यात्रियों को होगी परेशानी, पढ़ें कारण
Punjab News Live -PNL
August 8, 2023
चंडीगढ़, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर आ रही है। पंजाब में 14 से 16 अगस्त तक राज्य में सरकारी बसें नहीं चलेंगी। पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियनों ने इसका ऐलान किया है। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल का कहना है कि लंबे समय से ठेके पर चल रहे 6600 कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पंजाब सरकार पक्का करे और 400 के करीब सस्पेंड चल रहे मुलाजिमों को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 14 से 16 अगस्त तक बसें नहीं चलेंगी।