Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
डीजीपी गौरव यादव ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित - punjabnewslive
Saturday , July 11 2026
Breaking News

डीजीपी गौरव यादव ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित

लुधियाना, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा-कुशल राज्य बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना के अधिकार क्षेत्र में 13 पुलिस स्टेशनों के भवनों में स्थापित रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों का उद्घाटन किया।

जमालपुर, मोती नगर, पीएयू, मंडल संख्या-1, 2, 5, 6 और 8, डुगरी, साहनेवाल, शिमलापुरी, सदर और मॉडल टाउन सहित पुलिस थानों में ‘उजाला-एक चंगी शुरूआत’ परियोजना के तहत कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर)  के साथ साझेदारी में 120 किलोवॉट के ये सोलर प्लांट लगाए गए हैं।

इस मौके पर डीजीपी गौरव यादव के साथ पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे। पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि इन पुलिस भवनों में 120-किलोवॉट सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से सालाना 180 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा, इसके अलावा बिजली बिल भी काफी कम होगा, जिसके परिणामस्वरूप सालाना 12 लाख रुपए की बचत होगी। उन्होंने कहा कि 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना लगभग 5500 सागवान के पेड़ लगाने के बराबर है।

उन्होंने आगे बताया कि यह सोलर ऊर्जा प्लांट पीएसपीसीएल की नैट मीटरिंग नीति के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं, जो पात्र उपभोक्ताओं को रूफ़टॉप सोलर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) सिस्टम लगाने और उनके सोलर पैनलों से पैदा हुई बिजली से अपने बिजली उपभोग को पूरा करने की आज्ञा देते हैं। उन्होंने कहा कि नैट मीटरिंग के अंतर्गत, बिजली उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग की गई बिजली की असल मात्रा जोकि सोलर पैनलों के द्वारा पैदा की गई बिजली की मात्रा और सोलर ग्रिड से उपभोग की गई बिजली की मात्रा के बीच का अंतर है, के लिए भुगतान किया जाता है।

डीजीपी ने उम्मीद जताई कि ये सौर ऊर्जा संयंत्र पुलिस थानों को ‘ग्रीन पुलिस स्टेशनों’ में तबदील कर देंगे और अन्य लोगों को भी स्वच्छ और हरित पंजाब बनाने के लिए ऐसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने सी.पी. मनदीप सिंह सिद्धू को लुधियाना के सभी थानों को इस परियोजना के अंतर्गत कवर करने के लिए भी कहा।

सी.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने डीजीपी को सभी थानों की इमारतों में सोलर पैनल लगाने का और इस परियोजना का और अधिक विस्तार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इन सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली पारंपरिक ऊर्जा की जगह लेगी और बिजली के कट के दौरान बैकअप पावर मुहैया कराएगी।

इस बीच, सी.पी. ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन, हीरो साइकिल्स, गंगा एक्रोवूल्स, फिनडॉक और ओसवाल ग्रुप को इस पर्यावरण समर्थकीय पहल के प्रयास में पूरे दिल से समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे संचालन कुशलता में भी वृद्धि होगी और बढ़ी हुई उत्पादकता एवं प्रभावशीलता से समाज को बेहतर सेवाएं दी जा सकेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन के खिलाफ SGPC का बड़ा प्रदर्शन, अमृतसर में निकाला रोष मार्च

अमृतसर (PNL): फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!