Tuesday , September 29 2026
Breaking News

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने शुक्रवार को यहाँ सब-डिवीजऩ टांडा और भोगपुर के उपभोक्ताओं को 66 के.वी सब स्टेशन गाँव कल्याणपुर समर्पित किया।
स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ के साथ विधायक उड़मार टांडा जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घूम्मन, चीफ़ इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन नॉर्थ जालंधर (पी.एस.पी.सी.एल.), इंजीनियर रमेश सारंगल और चीफ़ इंजीनियर ट्रांसमिशन लाईन इंजीनियर इन्दरजीत सिंह मौजूद थे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने खुलासा किया कि इस 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर में एक नया 12.5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है और इसको 132 केवी सब स्टेशन टांडा के चार 11 केवी फीडरों (कल्याणपुर, गिद्दड़पिंडी, जहूरा और सल्लण) और दो 11 केवी फीडरों (मुक्कलां और चक्क शकूर) 132 केवी सब स्टेशन भोगपुर के 6.83 एमवीए लोड़ को इस नये 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर में शिफ्ट करने के लिए जोड़ा जा रहा है। इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 422.12 लाख रुपए रही।

उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोड होने के कारण, ख़ासकर धान की बिजाई के सीजन/गर्मियों में, बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही थी। अब, यह नया सब स्टेशन अन्य सब स्टेशनों पर बोझ को घटाएगा और आदमपुर हलके के 6 गाँवों और उड़मार हलके के 8 गाँवों समेत 14 गाँवों के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई बढ़ाएगा।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। इसलिए मौजूदा सब स्टेशनों का लोड़ घटाने के लिए राज्य भर में नये सब स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में 20 एमवीए पावर ट्रांसफ़ॉर्मरों वाले 40 नये 66 केवी सब स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं, जिनमें दक्षिणी ज़ोन में 13, केंद्रीय ज़ोन में 12, पश्चिमी ज़ोन में 6 बॉर्डर ज़ोन में 5 और उत्तरी ज़ोन में 4 हैं। इसके अलावा, पंजाब के 35 नंबर 66 केवी सब स्टेशनों पर 20 एमवीए अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं।
इसी तरह, कुल 82 पावर ट्रांसफ़ॉर्मरों को 16/20 एमवीए से 25/31.5 एमवीए तक और 23 अन्य पावर ट्रांसफ़ॉर्मरों को 10/12.5 एमवीए से 16/20 एमवीए तक बढ़ाया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि धान की बिजाई के इस सीजन के दौरान सरकार किसानों को 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाएगी।
उन्होंने तैयारियों का जायज़ा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को सभी ट्रांसफ़ॉर्मरों और ट्रांसमिशन लाईनों की जांच करने और यदि कोई कमी है तो तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 20 मई से 31 मई तक धान की सीधी बिजाई के लिए हरेक कृषि फीडर को आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!