Saturday , July 11 2026
Breaking News

यूके जा रही बुजुर्ग महिला से अमृतसर एयरपोर्ट पर लोडर ने धोखे से लूटे गहने, लंदन पहुंचकर हुआ खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी, अमृतसर से लंदन जा रही एक बुजुर्ग महिला यात्री की सहायता करते समय लोडर द्वारा धोखे से जेवरात चोरी कर लिए गए। यह सहायक लोडर बुजुर्ग महिला यात्री को जांच के बहाने टर्मिनल हॉल के अंदर ले गया और बाद में धोखे से महिला यात्री के दो कंगन उतार दिए और बुजुर्ग महिला से कहा कि आपका सामान पर्स में रख दिया है।

इसके बाद महिला अमृतसर से लंदन के लिए रवाना हो गई। फ्लाईट में उसने बैग देखा तो उसमें गहने नहीं थे। लंदन पहुंचकर उन्होंने अपनी बेटी को इस बात की जानकारी दी। बेटी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेवरात समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र गुरलाल सिंह निवासी उमरपुरा अजनाला, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन:2 किलो से अधिक हेरोइन को किया डिस्पोज, 23 मामलों में की थी जब्त

जालंधर , (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!