Saturday , July 27 2024
Breaking News

पंजाब में बवंडर का तांडव, कई घरों की छत उड़ीं, मलबे में दबे लोग, BSF जवानों ने संभाला मोर्चा

अबोहर, (PNL) : पंजाब के अबोहर जिले में शुक्रवार को कुछ ऐसा नजारा दिखा की लोग हैरान हो गए। यहां के खुईयां सरवर ब्लॉक के गांव बकैनवाला में बवंडर ने बड़ी तबाही मचाई है। यहां बवंडर ने लगभग 50 घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई लोग मलबे में दब गए। उन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

मलबे में दबने वालों की पहचान रतन सिंह, सोहन सिंह, बिमला रानी और महिंदर सिंह के रूप में हुई है। यह सभी लोग अबोहर के सरकारी अस्पताल  में उपचाराधीन हैं। गांव के सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि बवंडर से 50 घरों को नुकसान हुआ है। अधिकांश घरों की छत उखड़ गई हैं। घरों में खड़े पेड़ गिरने से मकानों को भारी क्षति हुई है। वहीं कई लोग मलबे में दब गए। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : शरीर पर बने टैटू से हुई इंस्टाग्राम गर्ल की पहचान, बोली-हां मेरी ही है अश्लील वीडियो, जरुरत से ज्यादा विश्वास कर बैठी थी…

जालंधर, (PNL) : शहर की एक इंस्टाग्राम गर्ल की कल से अश्लील वीडियो वायरल हो …

error: Content is protected !!