Tuesday , May 21 2024
Breaking News

जालंधर में दोमोरिया पुल के पास महज 300 रुपए के लिए व्यक्ति का कत्ल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। दोमोरिया पुल के पास वीरवार रात महज 300 रुपए के लिए प्रवासी व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान मूलरूप से यूपी के गौंडा जिले के रहने वाले प्रवीण शुक्ला के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण शुक्ला रात करीब दस बजे ट्रेन से उतरा था और पैदल ही दोमोरिया पुल के पास से गुजर रहा था। रास्ते में लुटेरों ने उसे घेरा और 300 रुपए छीन लिए। जब उसने विरोध किया तो उसके पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। जख्मी हालत में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज नहीं लग पाने से नाराज जगबीर बराड़ ने आप छोड़ी, बीजेपी में शामिल हुए, राजनीतिक सफर में चार पार्टियां बदल चुके हैं बराड़, पढ़ें

संदीप साही जालंधर, (PNL) : कैंट का हलका इंचार्ज नहीं लग पाने से नाराज पूर्व …

error: Content is protected !!