Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर बेकाबू हुई मर्सिडीज कार, बाइक सवार दो युवकों को घसीटती ले गई, आग लगने से दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर देर रात गोराया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले पीछे से टक्कर मारी और इसके बाद उनको घसीटते हुए ले गई। इससे मोटरसाइकिल को आग लग गई, जिस कारण दोनों युवकों के शरीर काफी जल गए थे। रात को मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। ये हादसा गोराया की अट्टा नहर के पास हुआ है।

हादसे के चश्मदीद फिल्लौर के गांव अशाहूर के विक्की ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त वह मोटरसाइकिल सवारों के पीछे ही आ रहा था। दोनों युवक कुछ दूर पहले ही एक पैलेस से निकले थे। मर्सिडीज कार काफी तेज रफ्तार में थी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दोनों युवकों को बाइक के साथ करीब 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था।

इतना ज्यादा घसीटने के बाद बुरी तरह से घायल हुए दोनों में इतनी हिम्मत ही नहीं बची थी कि वह मोटरसाइकिल से अलग हो पाते। साथ ही उनकी बाइक में आग लग गई थी। इसके बाद कार सवार दोनों को बचाने के बजाय मौके से भाग गया।

उसने दोनों को किसी तरह आग से अलग किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह और जांच अधिकारी हरभजन सिंह गिल देर रात मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Honey Singh के कॉन्सर्ट के चक्कर में खतरे में डाली एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा, चेतावनी के बाद भी तोड़े गए नियम, FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, (PNL) : मशहूर सिंगर एंड रैपर यो यो हनी सिंह की तगड़ी फैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!