Monday , August 31 2026
Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का बड़ा हंगामा, 18 घंटे लेट हुई फ्लाइट, महिला बोली-बच्चे को कहां दूध पिलाऊं

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों ने हंगामा किया। स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट 18 घंटे लेट होने पर यात्री भड़क गए। टिकट काउंटर पर यात्री कर्मचारी के साथ बहस करते दिखे।

इस दौरान महिला यात्री ने कर्मचारी से कहा कि मेरे बच्चा मदर फीड पर है। मुझे अपने बच्चे को दूध पिलाना है, बताओ बाहर बैठकर कहां पिलाऊं। वहीं कपूरथला से पहुंचे युवक ने बताया कि फ्लाइट लेट होने से उसकी नौकरी पर खतरा मंडरा गया है। उसे आज ही ड्यूटी जॉइन करनी थी।

कुछ यात्री अपने बच्चों के साथ धूप में बैठकर फ्लाइट का इंतजार करते दिखाई दिए। इससे गुस्साए यात्रियों ने स्पाइसजेट मुर्दाबाद के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि फ्लाइट लेट होने से करीब 300 यात्री प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 40% महिलाएं और 60% पुरुष हैं।

यात्रियों के मुताबिक फ्लाइट का समय सुबह 8:40 बजे था। लेकिन फ्लाइट नहीं आई। इसके बाद फ्लाइट का टाइम बढ़ाकर 11 बजे किया गया। लेकिन बाद में काउंटर पर उन्हें बताया गया कि फ्लाइट रात करीब ढाई बजे रवाना होगी।

दीपक कुमार ने बताया कि वह कपूरथला जिले के फगवाड़ा से दुबई जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी फ्लाइट सुबह 8:40 बजे की थी, जिसे बाद में 11:40 बजे का कर दिया गया। इसके बाद उन्हें रात ढाई बजे फ्लाइट होने की बात कही गई, लेकिन यह समय भी कन्फर्म नहीं है।

फ्लाइट लेट होने से नौकरी पर संकट दीपक ने बताया कि वह करीब 200 से 250 किलोमीटर दूर से एयरपोर्ट पहुंचे हैं और इस देरी के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वह दुबई में स्कूल बस चलाने की नौकरी के लिए जा रहे हैं और उन्हें आज ही ड्यूटी जॉइन करनी थी। फ्लाइट लेट होने के कारण उन्हें अपनी नौकरी पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट से होटल या कमरे की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। उनके रिश्तेदार उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हुए हैं और फ्लाइट का समय स्पष्ट नहीं होने के कारण वे भी परेशान हो रहे हैं।

6 साल की बच्ची को लेकर पहुंची महिला वहीं आंचल सूद ने बताया कि वह अपनी 6 साल की बच्ची के साथ लुधियाना से दुबई जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची थीं। सुबह साढ़े 7 बजे मैसेज मिला कि फ्लाइट अगले दिन 2 बजे के बाद है। एयरलाइन की हेल्पलाइन पर संपर्क करने पर उन्हें तकनीकी खराबी का हवाला दिया गया।

महिला बोली- क्या हादसे का इंतजार किया जा रहा आंचल ने कहा कि अगर इसी फ्लाइट में पिछले तीन सप्ताह से तकनीकी समस्या चल रही है तो इसे उड़ाया क्यों जा रहा है। विमान को हटाया क्यों नहीं गया। क्या जे एयर इंडिया की तरह कोई हादसे की उम्मीद कर रहे हैं। एयरलाइन कर्मचारी वेब चेक-इन नहीं होने की बात कह रहे हैं, जबकि उनका वेब चेक-इन पहले से हुआ हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, बोली-अभी कुछ अधूरा है…

न्यूज डेस्क, (PNL) : यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से …

जालंधर : हजारों राखियों से सजी नितिन कोहली की कलाई, बोले- बहनों का विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी

जालंधर, (PNL) : रक्षाबंधन के मौके पर जालंधर सेंट्रल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हजारों …

नेपाल में तबाही के बीच बचा रहा घर:कई फीट तक पानी और मलबे से घिरा; बालकनी में खड़े 3 लोगों की जान बची

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच तेज बहाव के बावजूद एक …

कपूरथला के प्राइवेट बैंक में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला के रेलवे स्टेशन रोड स्थित IDBI बैंक की शाखा में शनिवार …

अमृतसर में कपल पर तेजधार हथियारों से हमला:कार साइड करने को लेकर विवाद, राखी बंधवाकर लौट रहा था; वारदात CCTV में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी में राखी बंधवाने गए एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!