Saturday , November 21 2026
Breaking News

आतंकी पन्नू की धमकी : दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा, पंजाब में रहना है तो दिवाली न मनाएं, 19 अक्टूबर तक राज्य छोड़ें प्रवासी

न्यूज डेस्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने धमकी दी कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीए जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा करवाएगा। संगठन के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 19 अक्टूबर तक प्रवासी पंजाब छोड़ दें, वर्ना उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

पन्नू ने अपनी वीडियो में बटाला रेलवे स्टेशन के शॉट्स शेयर किए हैं और दावा किया है कि वहां खालिस्तानी नारे लिखे गए। उसने कहा कि ये नारे स्टेशन के बोर्ड और इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स पर लिखे गए हैं। पन्नू ने साथ ही अचलेश्वर धाम मंदिर का भी जिक्र किया।

वीडियो जारी कर पन्नू ने क्या-क्या कहा..

  • हिंदुओं को आतंकवादी कहा: पन्नू ने कहा- पंजाब हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। 19 अक्टूबर तक सभी प्रवासी और ‘हिंदू आतंकवादी’ राज्य छोड़ दें।

  • अयोध्या और दिवाली का जिक्र: पन्नू ने दावा किया कि दिवाली के दिन अयोध्या में अंधेरा होगा। उसने कहा- पंजाब में भी हिंदू आतंकवाद फैलाने वाले लोग नहीं रहेंगे।

  • बटाला रेलवे स्टेशन नारे लिखे: उसने कहा- 19 अक्टूबर तक बटाला रेलवे स्टेशन पर छापे लगेंगे। यहां नारे लिखे गए हैं।

  • पंजाब के अफसरों को धमकी: पन्नू का दावा है कि उसने डीजीपी गौरव यादव को हिंदुओं का साथ न देने की चेतावनी दी है। साथ ही मान सरकार को “तिला-तिला” करने की धमकी दी है।

  • पंजाब की आजादी की बात कही: पन्नू ने कहा- पंजाब में सिर्फ वही लोग रहेंगे जो बंदी छोड़ दिवस मनाते हुए दीपमाला करेंगे। हम अब राज्य को आजादी दिलाएंगे।

प्रवासियों और हिंदुत्व का मुद्दा उठाया अपने संदेश में पन्नू ने कहा कि खासकर वे पंजाबी राज्य छोड़ें, जो हिंदुत्व आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। उसने चेतावनी दी कि अल्टीमेटम न मानने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस तरह की कार्रवाई करेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!