Thursday , September 17 2026
Breaking News

लुधियाना के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी:चोर ने पहले रेकी की, आभूषण चुराकर भागा; पंडित की एक्टिवा भी ले गया

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी हो गई। बुधवार देर रात एक नकाबपोश चोर ने मंदिर में घुसकर भगवान के चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोर पंडित की एक्टिवा भी अपने साथ ले गया। यह पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है। धार्मिक स्थल में हुई वारदात के बाद इलाके के लोगों में रोष है।CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सिर पर टोपी पहने एक नकाबपोश युवक मंदिर के अंदर दाखिल होता है। वह कुछ देर तक इधर-उधर घूमकर रेकी करता है और फिर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

CCTV में कैद चोरी की वारदात।

CCTV में कैद चोरी की वारदात।

माता के बिस्तर को जमीन पर फेंका पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि रात मंदिर में घुसे इस नकाबपोश युवक ने अंदर रखे चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। उसने माता के बिस्तर को भी जमीन पर फेंक दिया। इसके अलावा भगवान के चांदी के कुछ गहने और भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी भी चुरा ली।पिछले साल ही खरीदी थी एक्टिवा पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि चोर इतना शातिर था कि मंदिर से बाहर निकलते समय वह उनका एक्टिवा स्कूटर भी अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा उन्होंने पिछले साल ही नई खरीदी था।पुलिस कर रही CCTV के आधार पर तलाश मंदिर प्रबंधन ने चोरी हुए चांदी के सामान और एक्टिवा की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। चोरी हुए चांदी के सामान की कुल कीमत का भी आकलन किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में यूथ लीडर्स की टीम बनाएंगे सचिन पायलट:एक-एक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता का रिव्यू; सेकेंड लाइन लीडर्स पर भी नजर

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट का पूरा फोकस अब विधानसभा …

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ.. भारत का अमेरिका को जवाब-समझौता नहीं करेंगे, अपने हिसाब से खरीदेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी संसद ने कल एक संशोधन बिल पास किया जिसमें रूस …

जालंधर में 83 पेटी अवैध शराब बरामद:3 आरोपियों पर केस, 2 कारों में भरी थी खेप; पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई …

चंडीगढ़ में 6 केमिस्ट शॉप्स पर छापेमारी:टीम ने खंगाले रिकॉर्ड, 5 में उल्लंघन मिला; नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग पर शिकंजा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे …

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को घेरा:ईंट-पत्थर बरसाए, युवक के हाथ पर खांडा लगा; ऑटो अड़ाकर ड्राइवर ने शुरू किया विवाद

जालंधर , (PNL) : जालंधर में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों का रास्ते में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!