Saturday , September 12 2026
Breaking News

अमृतसर में ASI को गोली मारी:सिर में लगते ही जमीन पर गिरे, फिर गंभीर हालत में खुद ही बाइक चलाकर थाने पहुंचे

अमृतसर , (PNL) :अमृतसर में एक व्यक्ति ने ASI पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली उनके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद ASI ने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर थाना अजनाला पहुंच गएइसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ASI पर फायरिंग करने वाला कौन था।

ड्यूटी के बाद अजनाला जा रहे थे ASI

जानकारी के अनुसार, ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर अजनाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी।गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मोटरसाइकिल चलाते हुए थाना अजनाला पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने साथ हुई फायरिंग की जानकारी दी।

थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने ASI जसवंत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, सिर में गोली लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।मामले को लेकर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना थाना राजासांसी के क्षेत्र में हुई है। फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Halwara Airport पर फिर रद्द हुई उड़ान:102 यात्री परेशान, 65 को पकड़नी थी इंटरनेशनल फ्लाइट; सामान समेत वापस लौटे

लुधियाना , (PNL) : हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना अब यात्रियों के लिए …

जालंधर में 5 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई से पहले गुप्त सूचना से सीआईए ने दबोचे, 1.50 लाख ड्रग मनी बरामद

जालंधर  , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों …

लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 1:11 बजे धमाका होगा, डॉग स्क्वायड ने की सर्च; राष्ट्रीय लोक अदालत लगी थी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को आज ईमेल के जरिए कोर्ट …

बघेल के बाद पायलट की चन्नी गुट को दो टूक:कहा- पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व नहीं बदलेगा; खुद को CM चेहरा भी न समझें

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी …

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु टेकेंगे माथा:नगर कीर्तन सजाया जाएगा, रात में दीपमाला-आतिशबाजी; 60 टन फूलों से सजा परिसर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!