Thursday , August 20 2026
Breaking News

पंजाब में वाहन चालकों को बड़ी राहत, Mobile में हैं ये APP तो नहीं कटेगा चालान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के वाहन चालकों के लिए रहात भरी खबर  है। दरअसल, पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों और SSPs को ट्रैफिक चालान को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें  Digilocker और mParivahaan ऐप में रखे वाहन के दस्तावेजों को वैध मानने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय जांच की चेतावनी भी दी गई है।
PunjabKesari

पुलिस कमिश्नरों और SSPs को जारी आदेश में कहा गया है कि कई वाहन चालक ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान अपने 2 पहिया, 4 पहिया और व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेज Digilocker और mParivahaan ऐप के माध्यम से पेश करते हैं, लेकिन कई अधिकारी इन दस्तावेजों को वैध नहीं मानते हैं। आदेशों में कहा गया है कि इसे भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसलिए सभी पुलिस कमिश्नरों और SSPs को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दें कि अगर कोई व्यक्ति Digilocker  और mParivahaan ऐप में अपने दस्तावेज दिखाता है तो उसे वैध माना जाए।

पत्र के अंत में यह भी लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति फिर भी इस संबंध में शिकायत करता है तो उस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच से परहेज नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि Digilocker और mParivahaan में रखे गए दस्तावेजों को भारत और पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इन ऐप्स में यूजर किसी दस्तावेज की फोटो खींचकर उसे डाल नहीं सकता, बल्कि दस्तावेजों को सेव करके सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार रखा जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!