Wednesday , September 30 2026
Breaking News

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आज अंतिम दिन है। कथा ग्लाडा मैदान में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वापस बागेश्वर धाम लौट जाएंगे।दो दिन पहले कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि जब आप सनातन धर्म में पैदा हुए हो तो हली-उल्लाह वालों के पास जाने की जरूरत नहीं। जो अपने पड़ोसी को बाप कहते हैं, भैया को सैंया बना लेते हैं, वह किसी काम के नहीं होते। धर्मांतरण पर खून खौलता है . इस पर पंजाब के शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रेजिडेंट अल्बर्ट दुआ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणियों पर एतराज जताया। आज शाही इमाम ने जामा मस्जिद में समस्त मुस्लिम समुदायों के नेताओं की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। बैठक रात में होगी।शाही इमाम ने मंगलवार को कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेजिडेंट ने कहा था कि शास्त्री अपने इमोशन पर थोड़ा लगाम रखें। उन्होंने पूरी क्रिश्चियन कम्युनिटी को लुधियाना में इकट्ठा होने को कहा था।

विरोध के बाद क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री, 3 पॉइंट में पढ़ें …

  • सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार कर रहे: मामले पर मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह न तो मुसलमानों के खिलाफ हैं और न ही ईसाइयों के। वह सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। हमें लाखों सनातनियों पर विश्वास है कि यदि कोई सनातन पर उंगली उठाएगा तो एक-एक सनातनी घर से बाहर आएगा।

  • हम किसी धर्म के खिलाफ न थे और न हैं: बाबा ने कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं और सबकी अर्जी लगाने यहां आए हैं। हम किसी धर्म के खिलाफ न थे और न हैं, हम सिर्फ धर्मांतरण के खिलाफ थे, हैं और जब तक जीवित हैं, रहेंगे। जब हमारे सिख भाई अन्य धर्म में जाते देखते हैं, तब हमारा खून खौलता है कि अपने परिवारों में क्या कमी है।

  • हम तो खुद ईसाइयों के देश में जाकर कथा करते हैं: उन्होंने कहा कि हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं हैं और न होंगे। हम तो खुद ईसाइयों के देश में जाकर कथा करते हैं। हम इंग्लैंड जाते हैं, अब यूरोप जा रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जाते हैं। वहां की संसदों में प्रवचन करते हैं।

शाही इमाम बोले- ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जिस अंदाज के साथ नफरत भरी कुछ बातें की हैं, वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। कोई भी धर्म का प्रचारक, चाहे मैं होऊं या कोई और हो, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों में आपसी भाईचारे, प्यार-मोहब्बत का संदेश दे।उन्होंने कहा कि ये इस्लाम धर्म के बारे में नापाक इशारे करते हैं। स्टेज से यहां तक कहा कि ‘भैया को सैंया बना लेते हैं’। यह एक ऐसी नापाक टिप्पणी है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस्लाम के अंदर इसकी कोई गुंजाइश नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!