Tuesday , September 8 2026
Breaking News

26 जनवरी पर बच्चों के सिर मंडरा रहा बड़ा खतरा! खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

पटियाला , (PNL) : पटियाला में गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तिरंगा फहराने से एक दिन पहले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पटियाला मीडिया को एक ईमेल भेजी है, जिसमें अभिभावकों से अपने बच्चों को समारोह में ना भेजने की अपील की गई है। पन्नू ने लिखा,” सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मुक्त पब्लिक स्कूल राजपुरा के बच्चे पोलो ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में भगवंत मान के साथ शामिल नहीं हो। साथ ही  लिखा गया है कि घर पर रहें – सुरक्षित रहें।”

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि भगवंत मान का हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा  होगा, उसे भी बम से उड़ा देंगे। वहीं पंजाब पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। वहीं आपको बता दें कि सी.एम. मान  के दौरे के चलते जिला प्रशासन पिछले करीब 10  दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था और इस संबंध में शहर में साफ-सफाई तथा विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत के कार्य जारी थे। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी तैयार की जा रही थीं। जो विभागों के कामों तथा सरकारी योजनाओं को दर्शाते हुए लेागों को जानकारी देने के लिए बनाई जा रही थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!