Sunday , September 20 2026
Breaking News

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में चार नवनियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग के चार नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन नवनियुक्त उम्मीदवारों में तीन क्लर्क और एक ग्रुप-डी कर्मचारी शामिल है।

नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी लगन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता ही सुशासन का आधार हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सत्ता संभालने के बाद विभिन्न विभागों में 69,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। स. खुड्डियां ने कहा, “हम केवल रिक्त पदों को नहीं भर रहे हैं, बल्कि एक मजबूत और अधिक कुशल प्रशासन भी प्रदान कर रहे हैं। हम प्रत्येक योग्य युवा को पंजाब के विकास में योगदान देने का अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!