Sunday , September 20 2026
Breaking News

लुधियाना में कांग्रेस के प्रोग्राम में हंगामा, ‘बघेल गो बैक’…प्रधान वड़िंग बोले-RSS दे चमचे

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में कांग्रेस की बैठक उस समय सियासी अखाड़े में बदल गई, जब पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के कार्यक्रम में जमकर नारेबाजी और विरोध देखने को मिला। गुरुनानक देव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ ‘Baghel Go Back’ लिखी टी-शर्ट पहनकर और जनरल डायर की तस्वीरें लेकर पहुंच गए, जिससे माहौल शुरुआत से ही गरमा गया।

कार्यक्रम में जैसे ही अमरिंदर राजा वड़िंग और भूपेश बघेल मंच पर पहुंचे, उनके समर्थन में नारे लगने लगे। इस दौरान वड़िंग ने कार्यकर्ताओं से किसी एक नेता के बजाय कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाने की अपील की। इसके बाद पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के समर्थकों ने कांग्रेस और वड़िंग के पक्ष में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

यह घटनाक्रम देख पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थक भी मैदान में उतर आए और उन्होंने आशू के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। गौर करने वाली बात यह रही कि हाल ही में हाईकमान की नाराजगी झेल चुके पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बजाय इस बार उनके करीबी भारत भूषण आशू के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश दिखाई दी।

नारेबाजी के बीच दोनों गुट आमने-सामने आ गए। आशू समर्थकों का आरोप है कि अमरिंदर राजा वड़िंग ने इशारों में उन्हें उकसाया, जबकि वड़िंग ने पलटवार करते हुए विरोध करने वालों को “आरएसएस के चमचे” बताया और उन्हें कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए कहा। कुछ देर तक हंगामे का माहौल बना रहा, जिसके बाद स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!