Wednesday , November 11 2026
Breaking News

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी पर भड़की AAP:पुतला फूंककर किया प्रदर्शन; मल्होत्रा ने पंजाबियों को कहा था इमोशनल ब्लडी फूल

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की कथित टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन किया है। पार्टी ने आज भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कॉल दी थी। इसके लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास एकत्र गया। जब वह भाजपा कार्यालय की तरफ निकले तो पुलिस ने उन्हे रोक लिया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने वही पर मल्होत्रा का पुतला फूंक दिया।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी से पंजाबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि पंजाबियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान पर किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

2 पॉइंट्स में जानिए मल्होत्रा ने सफाई में क्या कहा:-

  • विवाद बढ़ने के बाद भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि उनके वक्तव्य को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो करीब 17 दिन पहले आयोजित एक खेल प्रतियोगिता का है, जिसमें उन्होंने आत्ममंथन के संदर्भ में कुछ बातें कही थीं।

  • मल्होत्रा का कहना है कि उनके बयान के एक हिस्से को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे यह संदेश दिया गया कि उन्होंने पंजाबियों या ग्रामीण समाज के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए वीडियो को अधूरा दिखाया जा रहा है।

भाजपा के भीतर भी उठे विरोध के स्वर

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पंजाबियों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान गांवों के विकास और किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने और प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।

क्या है मामला

दरअसल, विदेश गए हुए धनास के भाजपा काउंसलर संधू ने वीडियो मैसेज में कहा कि भाजपा प्रधान ने पंजाबियों के शहर में रहते हुए उनके ही खिलाफ ऐसा बयान दिया, जो सरासर गलत है। यह आवाज देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मल्होत्रा ने पंजाबियों के हित की बात कभी नहीं की।

संधू ने मल्होत्रा के इस्तीफे की मांग की है। कुछ दिन पहले मल्होत्रा ने पीयू में कार्यक्रम के दौरान एक संदर्भ में कहा था कि पंजाबी ‘इमोशनल ब्लडी फूल’ होते हैं। साथ ही कहा था कि उन्होंने खेल प्रकोष्ठ के कार्यक्रम का स्तर बड़ा कर दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!