चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी पर भड़की AAP:पुतला फूंककर किया प्रदर्शन; मल्होत्रा ने पंजाबियों को कहा था इमोशनल ब्लडी फूल
Punjab News Live -PNL
June 19, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब
चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की कथित टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन किया है। पार्टी ने आज भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कॉल दी थी। इसके लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास एकत्र गया। जब वह भाजपा कार्यालय की तरफ निकले तो पुलिस ने उन्हे रोक लिया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने वही पर मल्होत्रा का पुतला फूंक दिया।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी से पंजाबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि पंजाबियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान पर किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
2 पॉइंट्स में जानिए मल्होत्रा ने सफाई में क्या कहा:-
-
विवाद बढ़ने के बाद भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि उनके वक्तव्य को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो करीब 17 दिन पहले आयोजित एक खेल प्रतियोगिता का है, जिसमें उन्होंने आत्ममंथन के संदर्भ में कुछ बातें कही थीं।
-
मल्होत्रा का कहना है कि उनके बयान के एक हिस्से को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे यह संदेश दिया गया कि उन्होंने पंजाबियों या ग्रामीण समाज के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए वीडियो को अधूरा दिखाया जा रहा है।
भाजपा के भीतर भी उठे विरोध के स्वर
भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पंजाबियों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान गांवों के विकास और किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने और प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।
क्या है मामला
दरअसल, विदेश गए हुए धनास के भाजपा काउंसलर संधू ने वीडियो मैसेज में कहा कि भाजपा प्रधान ने पंजाबियों के शहर में रहते हुए उनके ही खिलाफ ऐसा बयान दिया, जो सरासर गलत है। यह आवाज देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मल्होत्रा ने पंजाबियों के हित की बात कभी नहीं की।
संधू ने मल्होत्रा के इस्तीफे की मांग की है। कुछ दिन पहले मल्होत्रा ने पीयू में कार्यक्रम के दौरान एक संदर्भ में कहा था कि पंजाबी ‘इमोशनल ब्लडी फूल’ होते हैं। साथ ही कहा था कि उन्होंने खेल प्रकोष्ठ के कार्यक्रम का स्तर बड़ा कर दिया है।