Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में कोठी से 14 साल का बच्चा गायब:रसूखदार मालिक को बचाने और पीड़ित विधवा मां को धमकाने का पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

जालंधर , (PNL) :  जालंधर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां टाडा फाटक के पास एक कोठी में काम करने वाला 14 वर्षीय नाबालिग बच्चा पिछले कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। बच्चे की मां कलावती और शिवसेना लायंस के नेशनल चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस रसूखदार कोठी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित परिवार को ही डरा-धमका रही है। न्याय की गुहार लेकर पीड़ित परिवार आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा।

4 महीने से कोठी में काम कर रहा था बच्चा

पीड़ित मां कलावती, जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली है। और यहां मेहनत-मजदूरी करके अपने चार बच्चों को पालती हैं, उन्होंन ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा पिछले 4 महीनों से करुण जैन नामक व्यक्ति की कोठी में काम कर रहा था। इस दौरान परिवार की बच्चे से कोई मुलाकात नहीं होने दी गई।

कुछ दिन पहले अचानक कोठी मालिक का फोन आया कि बच्चा पिछले 5 दिनों से घर पर नहीं है और कहीं चला गया है। तब से लेकर आज तक लगभग 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।

सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पल्ला झाड़ रही पुलिस

जब परेशान मां पुलिस थाने पहुंची, तो पुलिस ने कोठी के बाहर का एक सीसीटीवी (CCTV) वीडियो दिखाया, जिसमें बच्चा सही-सलामत घर से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इसी वीडियो को आधार बनाकर कोठी मालिक को क्लीन चिट दे रही है।

पीड़ित के साथ कमिश्नर दफ्तर पहुंचे शिवसेना लायंस के नेता।

पीड़ित के साथ कमिश्नर दफ्तर पहुंचे शिवसेना लायंस के नेता।

सुनील कुमार बंटी का कहना है कि जब 14 साल का बच्चा पिछले 4 महीनों से उसी घर में रह रहा था, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मालिक की बनती है। पुलिस इस बात की जांच क्यों नहीं कर रही कि बच्चे को अंदर टॉर्चर किया गया, डराया-धमकाया गया या मारपीट की गई, जिसके कारण वह अचानक भागने पर मजबूर हो गया?

एसएचओ पर मालिक को बचानेका आरोप

परिजनों का आरोप है कि थाना नंबर 3 के एसएचओ इस मामले में कोठी मालिक पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। एसएचओ इस मामले को साधारण किडनैपिंग का रूप देकर रसूखदार मालिक को बचाना चाहते हैं। SHO ने पीड़ित महिला को धमाकाया

हद तो तब हो गई जब एसएचओ ने पीड़ित विधवा महिला को ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि एसएचओ ने महिला से कहा कि उसने नाबालिग बच्चे को काम पर क्यों रखा, इसलिए उल्टा उसी पर पर्चा (मामला) दर्ज कर दिया जाएगा। सुनील भट्टी ने सवाल उठाया कि क्यागरीब होने के कारण इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा?

इंसाफ न मिलने पर रोष प्रदर्शन की चेतावनी

कलावती और सामाजिक प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें केस दर्ज कराने में कोई दिलचस्पी नहीं है, वे सिर्फ अपने बच्चे की सुरक्षित वापसी चाहते हैं। आज पुलिस कमिश्नर जालंधर को एक लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!