Monday , October 5 2026
Breaking News

LPU हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार:एक राजस्थान तो दूसरा UP का रहने वाला, गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; अब तक 11 पकड़े

जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।युवकों की पहचान योगेश अपूर्वा निवासी मेहराटा (राजस्थान) और आदित्य निवासी हाजीपुर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाड़ियों की तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा कर सकती है। बता दें कि इससे पहले पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 20 लोगों को नामजद किया जा चुका है।डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि एलपीयू में हंगामा करने के आरोप में फगवाड़ा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जम्मू और मुंबई से भी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हिंसा के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़ने वाले शख्स की पहचान कर उसे मंडी से गिरफ्तार किया गया था।

LPU में हिंसा के दौरान पुलिसकी गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी।

LPU में हिंसा के दौरान पुलिसकी गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी।

अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ

  • छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया: 26 सितंबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि LPU हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया है और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस सूचना के बाद हजारों छात्र भड़क गए।

  • यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचाया: छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और परिसर में बने यूनि मॉल की दुकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की। प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे-44 को 18 घंटे से अधिक समय तक जाम रखा, जिससे भारी यातायात बाधित हुआ।

  • पीड़िता की पहचान अस्पष्ट, अफवाहों का खंडन हुआ: सोशल मीडिया पर जिस छात्रा के हवाले से रेप की बात कही जा रही थी, उसने खुद वीडियो जारी कर अपने सुरक्षित होने और ऐसी कोई घटना न होने की बात स्पष्ट की, जिससे पुलिस के सामने मुख्य सवाल यह है कि वास्तव में पीड़िता कौन है?

  • पुलिस और SIT की कार्रवाई: पुलिस ने तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के सिलसिले में कुल 4 FIR दर्ज की हैं। एक 8 सदस्यीय SIT का गठन किया है। CCTV के आधार पर पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। भड़काऊ व फर्जी AI वीडियो फैलाने वाले लगभग 300 सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने के लिए साइबर क्राइम ने कार्रवाई की है।

  • यूनिवर्सिटी बंद की गई: हिंसा और तनाव के माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने LPU कक्षाओं को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया और मिड-सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर छात्रों को घर जाने की अनुमति दी।

  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त: हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है कि क्या घटना वास्तविक थी या महज अफवाह? अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को तय की गई है।

  • राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आईं: विपक्षी नेताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि इस प्रदर्शन की आड़ में बाहरी उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की साजिश रची थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ FIR दर्ज, गायित्री बिश्नोई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूप्पी राणा बरी : मोहाली कोर्ट बोला- दोनों का बाकी आरोपियों से लिंक साबित नहीं, 3 को सजा

मोहाली , (PNL) : पंजाब की मोहाली अदालत ने नाजायज हथियार बरामदगी से जुड़े तीन साल …

लुधियाना में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, VIDEO:ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, विरोध करने पर माथे पर आरी मारी; 8 टांके लगे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास शारदा एग्रो …

लुधियाना जेल में औचिक चेकिंग:बैरकों से 4 मोबाइल और 86 ग्राम अफीम बरामद; 9 कैदियों पर केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। कभी जेल …

चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। …

अमृतसर में ड्यूटी से लौटते ASI पर फायरिंग:बाजू के आर-पार हुई गोली, 7 साल पहले भाई का कत्ल हुआ; अब तक 3 ASI मारे जा चुके

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन …

जालंधर ब्लास्ट साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला था बड़ा धमाका, मामा का लड़का पहले पकड़ा जा चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस …

जालंधर में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर पलटी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था ड्राइवर; 3 हिरासत में

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर …

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई …

अमृतसर में कांग्रेस के जिला प्रधान पर FIR दर्ज, अपनी ही पार्टी की महिला नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के …

चन्नी के बेटे का ट्वीट चर्चा में, लिखा- गुड्डा-गुड्डी ओह जांदे : राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद बघेल पर तंज; पूर्व प्रभारी ने बोला था- प्रधान बदलना गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 4 महीनों तक …

लुधियाना : कार में लगे डैशकैम ने मर्डर कर दिया ट्रेस, पूर्व सरपंच का मास्टरमाइंड चचेरा भाई ही निकला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह …

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!